यूपी की बहनों की बल्ले-बल्ले रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा, CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (23/08/2026): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ बिना किराया यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान महिलाओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर घर लौटने वाली बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए परिवहन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं संभालेंगे। प्रमुख मार्गों और बस अड्डों पर विशेष निगरानी रखने के साथ एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने तथा कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय रखने को कहा। प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने, पका भोजन और सूखा राशन उपलब्ध कराने के साथ वितरण व्यवस्था को पारदर्शी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नदी कटान वाले इलाकों में विशेष निगरानी और जरूरत पड़ने पर समय रहते ड्रेजिंग कराने को भी कहा गया है।

बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के कारण प्रभावित परिवारों को भूमि का पट्टा उपलब्ध कराकर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की बात भी कही गई। वहीं, चीनी की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और करीब छह महीने की जरूरत के अनुसार चीनी उपलब्ध है। जिलाधिकारियों को कीमतों और आपूर्ति पर नजर रखने तथा जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने मिड-डे मील, शौचालय, कक्षाओं की स्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। बाल वाटिकाओं के संचालन और बेहतर शैक्षणिक माहौल पर भी जोर दिया गया। साथ ही स्कूल-कॉलेजों के संबंध में भ्रामक वीडियो या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।