नोएडा में सातवीं मंजिल से गिरकर 55 वर्षीय महिला की मौत, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (17/08/2026): नोएडा की हाइड पार्क सोसाइटी में सोमवार सुबह सातवीं मंजिल से गिरकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान दिल्ली के विकासपुरी निवासी प्रभजोत कौर के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर नोएडा आई थीं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे प्रभजोत कौर सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर पहुंचीं। वहां उन्होंने कुर्सी का सहारा लिया और नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि प्रभजोत कौर के पति का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि उनके दोनों बच्चे अलग रहते हैं। वह विकासपुरी स्थित अपने घर में अकेली रहती थीं। इसी वजह से वह अक्सर नोएडा में रहने वाली अपनी बहन सतविंद्र कौर के घर आती-जाती थीं। शुक्रवार को भी वह अपनी बहन के घर ठहरने के लिए नोएडा पहुंची थीं।
परिजनों के मुताबिक, प्रभजोत कौर लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।