नोएडा जिला अस्पताल का VIDEO वायरल, गार्ड को इंजेक्शन तैयार करते देख उठे सवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (15/08/2026): नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गार्ड कथित तौर पर इंजेक्शन में दवा भरता दिखाई दे रहा है। इस दौरान आसपास डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

करीब 38 सेकेंड के इस वीडियो में गार्ड कुर्सी पर बैठकर मेज पर रखी कई सिरिंज में दवा भरता दिखाई देता है। मेज पर बड़ी संख्या में इंजेक्शन और सिरिंज रखी नजर आ रही हैं। गार्ड एक के बाद एक सिरिंज में दवा भर रहा है, जबकि उसके आसपास अस्पताल का स्टाफ मौजूद दिखाई देता है।

मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठ रहा है। दवा की मात्रा या इंजेक्शन तैयार करने में किसी भी तरह की गलती होने पर मरीज को गंभीर नुकसान हो सकता है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि इंजेक्शन में कौन सी दवा भरी जा रही थी।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अस्पताल प्रशासन से मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में दवा और इंजेक्शन से जुड़े काम प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में ही होने चाहिए।

यह पहला मामला नहीं है जब जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे हों। इससे पहले भी इलाज में देरी और मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। अब वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच और स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग तेज हो गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।