नोएडा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, विकास और सम्मान का दिया संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (15/08/2026): नोएडा में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में सीईओ कृष्णा करुणेश ने तिरंगा फहराया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

सीईओ कृष्णा करुणेश ने कहा कि स्वतंत्रता केवल बंधनों से मुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका व्यापक अर्थ समाज और देश के समग्र विकास से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र और हर वर्ग की प्रगति जरूरी है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने आपसी सम्मान और बेहतर व्यवहार को सामाजिक भेदभाव दूर करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बदलाव की शुरुआत हर व्यक्ति को अपने घर और कार्यस्थल से करनी चाहिए। यदि हम सभी एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक व्यवहार का संकल्प लें तो भेदभाव जैसी समस्याओं को काफी हद तक समाप्त किया जा सकता है।

वहीं, सेक्टर-6 स्थित नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) कार्यालय में अध्यक्ष विपिन मल्हन ने ध्वजारोहण किया। उद्यमियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देश की आर्थिक मजबूती में उद्योग जगत की भूमिका पर चर्चा की और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। सादोपुर की झाल स्थित ब्लू डायमंड पब्लिक स्कूल में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। चेयरमैन अनिल कुमार ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट, देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।