नोएडा मेट्रो में अब NCMC कार्ड से कर सकेंगे सफर, QR टिकटिंग भी शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (15/08/2026): नोएडा मेट्रो के यात्रियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर नई सुविधाएं शुरू की गई हैं। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) लॉन्च किया है। अब यात्री इस कार्ड के जरिए एक्वा लाइन में सफर का भुगतान कर सकेंगे। कार्ड की सुविधा नोएडा मेट्रो के सभी परिचालित स्टेशनों पर उपलब्ध होगी।

MC कार्ड की खासियत यह है कि इसका इस्तेमाल केवल नोएडा मेट्रो तक सीमित नहीं रहेगा। जहां NCMC की सुविधा उपलब्ध है, वहां देश के दूसरे मेट्रो नेटवर्क और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी भुगतान किया जा सकेगा। यात्री कार्ड में तय सीमा के अनुसार राशि रखकर इसका इस्तेमाल यात्रा के दौरान कर सकेंगे।

QR कोड से टिकट लेना होगा आसान

NMRC ने यात्रियों की सुविधा के लिए QR कोड आधारित टिकटिंग व्यवस्था भी शुरू की है। अब यात्री स्टेशन पर उपलब्ध QR कोड को स्कैन करके टिकट जनरेट कर सकेंगे। इससे टिकट काउंटर या अन्य प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होगा और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक तरीके से टिकट मिल सकेगा।

इसके अलावा स्टेशनों पर पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (PIDS) भी शुरू किया गया है। इसके माध्यम से यात्रियों को मेट्रो संचालन और यात्रा से जुड़ी जरूरी सूचनाएं आसानी से मिल सकेंगी।

कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए सिमुलेटर

मेट्रो संचालन को और सुरक्षित बनाने के लिए NMRC ने कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया है। सीबीटीसी लैब में ट्रेन संचालन, हेडवे ऑक्यूपेंसी और रखरखाव से संबंधित प्रशिक्षण के लिए सिमुलेटर लगाए गए हैं। इनके जरिए कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे आपात स्थिति और तकनीकी चुनौतियों से निपटने की तैयारी बेहतर होगी।

NMRC के अनुसार सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़े उपकरणों की स्थापना से पहले इंजीनियरों को उनके परीक्षण और संभावित तकनीकी खामियों की पहचान का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे मेट्रो की सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता और उपलब्धता बढ़ाने के साथ परिचालन सुरक्षा को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।