विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (15/08/2026): दादरी विधानसभा क्षेत्र के तिलपता स्थित कार्यालय पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित वाल्मीकि और भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं दादरी विधायक तेजपाल नागर भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाजन के दौरान झेली गई पीड़ा और संघर्ष को याद किया।

तेजपाल नागर ने कहा कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपनों से बिछड़ने जैसी त्रासदी का सामना करना पड़ा। यह दौर भारतीय इतिहास का बेहद दर्दनाक अध्याय है, जिसे याद रखना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियां उस समय की परिस्थितियों और लोगों के बलिदान को समझ सकें।

कार्यक्रम के दौरान विभाजन के समय जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास की इन घटनाओं को स्मरण करने का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है। सभी से देश की अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का आह्वान किया गया।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा कीं। उन्होंने देश की एकता और सामाजिक सद्भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से भारत को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाया जा सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।