स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा के उद्यमियों का देश के विकास में योगदान का संकल्प

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (15 अगस्त 2026): स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन पर्व पर नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन और महासचिव वी.के. सेठ सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया और देश की एकता, विकास एवं समृद्धि का संकल्प लिया गया।

एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का दिन है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस को एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमें देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश-विदेश की वस्तुओं की अपेक्षा देश में बनाए जाने वाले उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बढ़ावा देना देश की अर्थव्यवस्था और उद्यमियों को मजबूती देने के साथ-साथ राष्ट्र की ताकत बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एनईए पदाधिकारियों ने सभी उद्यमी भाइयों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हरीश जैन, सुधीर श्रीवास्तव, एम.पी. कोचर, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।