आर्य फैशन्स ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, 200 से अधिक कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/08/2026): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आर्य फैशन्स की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में आर्य फैशन्स के 200 से अधिक कर्मचारियों और कारीगरों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
रैली का नेतृत्व आर्य फैशन्स के एमडी अभिषेक चौहान और संस्थापिका खुशबू सिंह ने किया। इस दौरान संस्थान के वरिष्ठ कर्मचारी रविंद्र पाल मिश्रा, रितेश मिश्रा, रविश कुमार, विनोद कुमार, ऋतू राजावत, मोहित, साधना, रूपम समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रैली के दौरान कर्मचारियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
आर्य फैशन्स की संस्थापिका खुशबू सिंह ने कहा कि यह रैली संस्थान की एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति से पहले हम सभी हिंदुस्तानी हैं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश देता है।
आर्य फैशन्स प्रबंधन ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी सामाजिक और राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भागीदारी करता रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।