बारिश बनी परीक्षा, Noida Authority निकली अव्वल: पूरे दिन की मॉनिटरिंग से नहीं हुआ जलभराव
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (06 अगस्त 2026): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बुधवार को सुबह करीब 7 बजे से शाम तक लगातार हुई बारिश के बीच नोएडा ने जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से खुद को काफी हद तक बचाए रखा। नोएडा प्राधिकरण ने दावा किया है कि उसकी सतत निगरानी और त्वरित फील्ड कार्रवाई के चलते शहर में कहीं भी गंभीर जलभराव या यातायात बाधित होने की स्थिति सामने नहीं आई।
प्राधिकरण के अनुसार, लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए महाप्रबंधक (सिविल)-प्रथम, महाप्रबंधक (सिविल)-द्वितीय तथा महाप्रबंधक (जल एवं विद्युत-यांत्रिक) स्वयं पूरे शहर में भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करते रहे। इसके अलावा सिविल और जल विभाग के सभी वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्रों में फील्ड पर मौजूद रहे और जल निकासी व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।
नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि व्यापक निगरानी और समय पर कार्रवाई के कारण शहर में कहीं भी जलभराव की समस्या सामने नहीं आई और न ही जलभराव के कारण किसी स्थान पर ट्रैफिक जाम की शिकायत प्राप्त हुई।
प्राधिकरण ने यह भी उल्लेख किया कि इसी दौरान दिल्ली और गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात बाधित होने की स्थिति देखने को मिली, जबकि नोएडा में व्यवस्थाएं सामान्य रहीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।