‘गौ माता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा’ दनकौर में गौरक्षक दल का जोरदार प्रदर्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27/07/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में सोमवार को गौरक्षक दल ने गौसम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौ माता को संवैधानिक रूप से राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग करते हुए सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के बीच संगठन के प्रमुख त्रिलोक गुर्जर नवादा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही उनके आवास पर रोक दिया। उनके अनुसार, घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। सूचना मिलने पर कई कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए और प्रशासन की कार्रवाई पर विरोध जताया।
इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत हुई। संगठन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दनकौर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के साथ-साथ गौ संरक्षण के लिए प्रभावी और सख्त कदम उठाने की मांग की गई।
त्रिलोक गुर्जर ने कहा कि सनातन परंपरा में गौ माता को विशेष सम्मान प्राप्त है और धार्मिक ग्रंथों में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान बताया गया है। उन्होंने सरकार से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए गौ संरक्षण को प्राथमिकता देने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। प्रदर्शन में गौरक्षक दल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में सोमवार को गौरक्षक दल ने गौसम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौ माता को संवैधानिक
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।