Uttar Pradesh News (19/07/2026): गौतमबुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नदी के किनारे स्थित डूब प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचने से एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने यूसुफपुर और आसपास के डूब क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर की जानकारी देकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।
प्रशासन के अनुसार, संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिले में पहले से स्थापित 18 बाढ़ चौकियों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। सभी चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। इसके अलावा बिजली विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी के किनारे जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।