भारत से शांति की पहल की उम्मीद: फिलिस्तीन के राजदूत का ‘एमके टॉक्स’ पर बड़ा बयान

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News(11 जूलाई 2026)

फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम.ए. अबूशावेश ने भारत और प्रधानमंत्री से वैश्विक शांति में निर्णायक भूमिका निभाने की अपील की है। मशहूर पॉडकास्ट ‘एमके टॉक्स’ पर मोहसिन ख़ान के साथ खास बातचीत में उन्होंने फिलिस्तीन में जारी गंभीर स्वास्थ्य संकट और मानवीय हालात पर खुलकर चर्चा की।

राजदूत अब्दुल्ला एम.ए. अबूशावेश ने बताया कि मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं, जहां करीब 11,000 सर्जरी टल चुकी हैं और जीवन रक्षक दवाइयों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि मानवता से जुड़ा संकट है, जिस पर दुनिया को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने भारत की वैश्विक भूमिका पर भरोसा जताते हुए कहा, “भारत ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करने वाला देश है। भारत न केवल फिलिस्तीन-इजराइल के बीच, बल्कि पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।”

इस खास बातचीत में युद्ध, शांति, बच्चों के भविष्य और उम्मीद जैसेन संवेदनशील मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा की गई। यह इंटरव्यू कई ऐसे सवालों को सामने लाता है, जिन पर अक्सर वैश्विक मंचों पर खुलकर बात नहीं होती।
भारत और फिलिस्तीन के बीच लगभग 75 वर्षों से मजबूत संबंध रहे हैं। ऐसे समय में जब दुनिया शांति की दिशा में नेतृत्व की तलाश में है, नजरें एक बार फिर भारत पर टिकी हुई हैं।

‘एमके टॉक्स’ पर यह पूरा इंटरव्यू जल्द ही प्रसारित किया जाएगा, जिसमें राजदूत के कई अहम और बेबाक विचार सामने आएंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।