5 रुपये से शुरू होने वाले स्नैक्स, श्री गिरिराज फूड प्रोडक्ट्स ने एक्सपो में जीता दिल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/07/2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से तीन दिवसीय 4th Food & Bakery Expo 2026 का शुभारंभ हो गया है। फूड एवं बेकरी उद्योग की इस प्रतिष्ठित बी2बी प्रदर्शनी में देश-विदेश की प्रमुख कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित श्री गिरिराज फूड प्रोडक्ट्स ने भी अपने आकर्षक स्टॉल के माध्यम से उद्योग जगत और आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

श्री गिरिराज फूड प्रोडक्ट्स ने अपने स्टॉल पर स्नैक्स, नमकीन, मखाने और रेडी-टू-ईट उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की। आकर्षक डिस्प्ले, लाइव टेस्टिंग और विभिन्न फ्लेवर वाले उत्पादों ने पहले ही दिन बड़ी संख्या में बिजनेस विजिटर्स और खरीदारों को स्टॉल तक आकर्षित किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने संभावित डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स और व्यापारिक साझेदारों से मुलाकात कर नए व्यावसायिक अवसरों पर भी चर्चा की।

श्री गिरिराज फूड प्रोडक्ट्स के एचआर एग्जीक्यूटिव हिमांशु रावत ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में बताया कि कंपनी का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्थित है। उन्होंने बताया कि कंपनी के अंतर्गत चाचा चौधरी, चैक्सल्स, बृजनाथ, छोटू मोटू और सोनम नमकीन सहित छह से अधिक ब्रांड संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से कंपनी को अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है, जिससे नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिल रही है और लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी प्राप्त हो रही है।

हिमांशु रावत ने बताया कि कंपनी ने एक्सपो में लगभग 70 से 80 प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इनमें चाचा चौधरी ब्रांड का दिलखुश मिक्सचर, स्टिक्स, चैक्सल्स ब्रांड के मखाने और अन्य स्नैक उत्पाद प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्टॉल पर आने वाले आगंतुकों के लिए लाइव टेस्टिंग की भी व्यवस्था की गई है, जहां लोग उत्पादों का स्वाद लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके अनुसार ग्राहकों को उत्पादों में इस्तेमाल किए गए मसालों का स्वाद, बेहतर फ्लेवर और गुणवत्ता काफी पसंद आ रही है।

स्टॉल पर मौजूद उपभोक्ताओं ने भी उत्पादों की सराहना की। आगंतुकों ने बताया कि क्रीम एंड अनियन चिप्स और विभिन्न नमकीन का स्वाद अन्य ब्रांडों से अलग और बेहतर महसूस हुआ। उनका कहना था कि भारतीय कंपनी द्वारा तैयार किए गए इन उत्पादों में गुणवत्ता और स्वाद का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला, जिससे वे काफी प्रभावित हुए।

हिमांशु रावत ने कहा कि कंपनी अपने सभी उत्पादों में गुणवत्ता, स्वच्छता और आधुनिक उत्पादन मानकों का विशेष ध्यान रखती है ताकि हर आयु वर्ग के उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने बताया कि कंपनी के उत्पादों की शुरुआती कीमत 5 रुपये से शुरू होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे व्यापारिक आयोजनों से ब्रांड की पहचान मजबूत होती है, नए व्यावसायिक अवसर मिलते हैं और उद्योग से जुड़े अन्य ब्रांडों से सीखने का भी अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि कंपनी के उत्पाद ब्लिंकिट पर उपलब्ध हैं तथा इच्छुक व्यापारी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए भी कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।

क्या आपने भी श्री गिरिराज फूड प्रोडक्ट्स के फूड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया है? अगर हां, तो आपको इनका स्वाद और गुणवत्ता कैसी लगी? अपना अनुभव हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।

 

एसजी फूडीज़ इन्फोटेक एलएलपी द्वारा फूड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (FIWA) के सहयोग से आयोजित इस बी2बी प्रदर्शनी में भारत और विदेशों की 250 से अधिक कंपनियां और ब्रांड अपने उत्पादों, अत्याधुनिक फूड प्रोसेसिंग तकनीकों, बेकरी मशीनरी, पैकेजिंग, कोल्ड-चेन, मसालों, कच्चे माल और अन्य नवाचारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 15,000 से अधिक बिजनेस विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। प्रदर्शनी में खरीदार-विक्रेता बैठकें, नॉलेज सेशन, स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज, प्रोडक्ट लॉन्च, बी2बी नेटवर्किंग और इंडस्ट्री अवॉर्ड्स जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कई देशों, विशेष रूप से अफ्रीकी देशों से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी भारतीय खाद्य एवं बेकरी उद्योग के लिए नए व्यापार, निर्यात और तकनीकी सहयोग के अवसर भी लेकर आएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।