डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब नोएडा स्टार ने किया चिकित्सकों का सम्मान

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (06/07/2026): डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब नोएडा स्टार ने सेक्टर-12 स्थित ओल्ड बारात घर में नोएडा लोक मंच द्वारा संचालित निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सक केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पित चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के योगदान को सम्मानित करना तथा उनके प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करना था।

इस अवसर पर केंद्र से जुड़े सभी चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों को सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही चिकित्सा केंद्र में स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हाइजीन से जुड़ी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इनर व्हील क्लब नोएडा स्टार की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने की। इस दौरान क्लब की एडवाइजर करुणा भल्ला, सचिव आशु सक्सेना, सुजाता रावत और कुलबीर सहित क्लब की अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं।

समारोह में निःशुल्क दवा बैंक से जुड़े डॉ. डी. डी. अरोड़ा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. एच. के. नाथ, डॉ. सलोनी गर्ग, डॉ. इमरान, डॉ. शार्द खोरवाल और डॉ. नरेंद्र शुक्ल सहित अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा फार्मासिस्ट रवि, रिसेप्शनिस्ट अंकिता शुक्ला तथा डॉ. लाल पैथलैब से मिस्बाह भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण निःशुल्क दवा बैंक की शुरुआती चिकित्सकों में शामिल होम्योपैथ विशेषज्ञ डॉ. वर्षा गर्ग की उपस्थिति रही। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में निवास कर रहीं डॉ. वर्षा गर्ग भारत दौरे के दौरान इस समारोह में शामिल हुईं। लंबे समय बाद पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने भावुक माहौल बना दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। नोएडा लोक मंच की ओर से महासचिव महेश सक्सेना, लीका सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, वी. के. जैन, एस. पी. ढाका और एम.डी. परवेज़ ने भी समारोह में भाग लेकर चिकित्सकों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में क्लब अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर केवल बीमारियों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे समर्पित चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इनर व्हील क्लब नोएडा स्टार भविष्य में भी स्वास्थ्य, स्वच्छता और समाज सेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। समारोह के अंत में सभी चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।