प्राइड मंथ पर शारदा यूनिवर्सिटी की पहल, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए लगाया विशेष ओरल हेल्थ कैंप

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/07/2026): प्राइड मंथ के अवसर पर शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष ओरल हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य समाज के उस वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण मौखिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, जो अक्सर नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाता है।

कैंप में प्रतिभागियों की दांतों और मसूड़ों की विस्तृत जांच की गई। विशेषज्ञों ने दंत समस्याओं की पहचान कर व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार परामर्श दिया। साथ ही सही ब्रशिंग तकनीक, नियमित दंत परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि भविष्य में होने वाली दंत समस्याओं से बचाव किया जा सके।

स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के डीन डॉ. हेमंत साहनी ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय समाज का अभिन्न हिस्सा है और उन्हें सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मौखिक स्वास्थ्य केवल दांतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के आत्मविश्वास, गरिमा और बेहतर जीवन से भी जुड़ा है। उनका कहना था कि संस्थान का उद्देश्य सिर्फ उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं में समानता व संवेदनशीलता का संदेश देना भी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह की पहलें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ समावेशी स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेंगी। यह ओरल हेल्थ कैंप डॉ. स्वाति शर्मा की निगरानी में आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. फैसल अहमद, डॉ. आइना, डॉ. अक्षत, डॉ. अमरेश, डॉ. रिया, डॉ. सादिक और डॉ. अनन्या गुप्ता सहित स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज की टीम मौजूद रही।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।