National News (02/07/2026): अलीगढ़ में दिनदहाड़े बकरा और बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना टप्पल थाना क्षेत्र की है। पीड़ित बिलाल ने आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर बंधे एक बकरे और एक बकरी को कार सवार कुछ लोग कुछ ही पलों में उठाकर अपने वाहन में डालकर फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक सफेद रंग की सेंट्रो कार घटनास्थल पर रुकती दिखाई देती है। इसके बाद कार से उतरे लोग सीधे जानवरों के पास पहुंचते हैं, उन्हें उठाकर वाहन में रखते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। कुछ ही सेकंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से निकल जाते हैं।
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।