Greater Noida News (30/06/2026): जुनेदपुर और बुलंदखेड़ा गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की मांग को लेकर मंगलवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। संगठन के पदाधिकारियों ने गांवों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए प्राधिकरण अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और शिक्षा व जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की।
संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी से मुलाकात की। विकास कार्यों से संबंधित ज्ञापन महाप्रबंधक (जीएम) ए.के. सिंह को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जुनेदपुर गांव में सार्वजनिक लाइब्रेरी की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। गांव के विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई के लिए उचित वातावरण और संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में लाइब्रेरी बनने से छात्रों को बेहतर अध्ययन सुविधा मिलेगी और उनकी तैयारी को नई दिशा मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने बुलंदखेड़ा गांव की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। संगठन ने बताया कि गांव में अब तक श्मशान घाट का निर्माण नहीं होने और वहां तक जाने के लिए पक्की सड़क के अभाव में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संगठन ने इन दोनों कार्यों को जनहित से जुड़ा बताते हुए जल्द स्वीकृति देकर निर्माण शुरू कराने की मांग की।
प्राधिकरण अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश देने और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय, प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर, ब्रह्मपाल कपासिया, प्रेमराज भाटी, अमनेश नागर समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।