गौतमबुद्ध नगर में भामाशाह जयंती पर सम्मान समारोह, उत्कृष्ट करदाताओं को मिला सम्मान
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (30/06/2026):
गौतमबुद्ध नगर में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, राज्य कर विभाग और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट करदाताओं को ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित किया, जबकि राज्य कर विभाग ने व्यापारियों और उद्यमियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
सेक्टर-148 स्थित राज्य कर कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ एडिशनल कमिश्नर राज्य कर संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और उद्यमी मौजूद रहे।

इस दौरान वर्ष 2025-26 में विभिन्न श्रेणियों में सर्वाधिक कर जमा करने वाले कई प्रतिष्ठानों और व्यापारियों को ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। विधायक तेजपाल नागर ने दानवीर भामाशाह के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों की भूमिका प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बेहद महत्वपूर्ण है।
एडिशनल कमिश्नर राज्य कर संदीप भागिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुल जीएसटी संग्रह में गौतमबुद्ध नगर का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि राज्य कर विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही विभाग की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।