केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (26/06/2026): महाराष्ट्र के लोनावला में चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब कानूनी कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर बेटे को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मामले की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी। साथ ही मामले की सुनवाई में तेजी लाने के लिए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान विशाल अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को इस मामले में विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल निकम ने भी इस मामले में विशेष लोक अभियोजक की जिम्मेदारी निभाने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी में कहा गया कि सरकार पीड़ित परिवार को शीघ्र और निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि मुकदमे की सुनवाई में अनावश्यक देरी न हो और दोषियों को कानून के तहत कठोर दंड मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।