NOIDA News (26 जून 2026): नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास की नई इबारत लिखने जा रही 70 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा किया जाएगा। करीब ₹2478 करोड़ की इन परियोजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे, शहरी सुविधाओं और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यतः सेक्टर 96 में बने नोएडा प्राधिकरण के नए कार्यालय का उद्घाटन की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा।
नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Noida Authority) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ (Nand Gopal Gupta Nandi) तथा राज्य मंत्री जसवंत सैनी (Jaswant Saini) भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जननेताओं की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
इन परियोजनाओं में सड़क, आधारभूत संरचना (Infrastructure), शहरी सुविधाओं (Urban Development) तथा औद्योगिक विस्तार (Industrial Growth) से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल हैं, जिनसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में निवेश, रोजगार और नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलने की संभावना है।
जनप्रतिनिधियों और उद्योग जगत की निगाहें इस आयोजन पर टिकी हैं, क्योंकि इसे नोएडा के समग्र विकास और भविष्य की आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।