बनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के प्रशिक्षण वर्ग में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/06/2026): समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को हुनर, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की दिशा देने की पहल के तहत वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन, गौतमबुद्ध नगर द्वारा 16 जून से 24 जून तक अल्फा-1 स्थित केंद्र पर नृत्य एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में स्वप्निल डांस एकेडमी की निदेशिका नवनीता महेश ने अपनी पुत्रियों श्रृति महेश और सारा महेश के साथ मिलकर बच्चों को निःस्वार्थ भाव से नृत्य एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों के समर्पण और बच्चों की मेहनत का परिणाम समापन समारोह में देखने को मिला, जहां बच्चों ने आत्मरक्षा कौशल और नृत्य प्रस्तुतियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया विजय सिंह पथिक प्रतिभा विकास केंद्र बिरोंडी की आचार्या सविता चौधरी का विशेष सहयोग प्रशंसनीय रहा।

समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. विवेक ने कहा कि समाज के वंचित बच्चों में भी अपार प्रतिभा मौजूद है। आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन, अवसर और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन ऐसे बच्चों को संस्कार, शिक्षा और प्रतिभा विकास के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षित लगभग 20 बच्चों ने मंच पर अपनी कला और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर संभाग संयोजक भरत सिंह, गजानन माली, राजेंद्र सोनी, स्टार कम्प्यूटर्स के संदीप राठी, इंद्रजीत सिंह, ब्रजेश कुमार, महेश सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण वर्ग केवल कला और आत्मरक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindic.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।