बिजली आपूर्ति में यूपी बना नंबर-1, टूटा महाराष्ट्र का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (23/06/2026): उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने 21 जून 2026 की रात 10:48 बजे 32,348 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक बिजली मांग की सफल और निर्बाध आपूर्ति कर देश में नया रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब देश में सर्वाधिक पीक बिजली मांग पूरी करने वाला राज्य बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के नाम था, जिसने 13 मई 2026 को 32,317 मेगावाट की अधिकतम मांग पूरी की थी।

यूपीपीसीएल के अनुसार, प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली मांग के बावजूद उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 20 जून को 31,549 मेगावाट और 19 जून को 30,968 मेगावाट की बिजली आपूर्ति की गई थी। इससे पहले 24 मई को 31,824 मेगावाट और वर्ष 2025 में 11 जून को 31,486 मेगावाट की रिकॉर्ड आपूर्ति दर्ज की गई थी।

प्रचंड गर्मी के बीच बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए प्रदेशभर में बिजली अवसंरचना को मजबूत किया गया है। नए उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है तथा पुराने उपकरणों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही बिजलीकर्मी दिन-रात फील्ड में रहकर लाइनों, ट्रांसफार्मरों और उपकेंद्रों की निगरानी तथा रखरखाव का कार्य कर रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि 32,348 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग की सफल पूर्ति उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यूपीपीसीएल के निदेशक (वितरण) ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में निर्धारित रोस्टर से अधिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। ब्रेकडाउन वाले फीडरों को छोड़कर अन्य कार्यों के लिए अनावश्यक शटडाउन पर रोक लगा दी गई है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।