Lucknow News (22 June 2026): लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा का रूप ले लिया है। इस दर्दनाक अग्निकांड में 11 लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। उन्होंने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई लोगों को जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदना पड़ा।
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। वहीं ब्रजेश पाठक ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और पूरी इमारत के हर कमरे की बारीकी से जांच की जा रही है। घायलों के बेहतर उपचार के लिए सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन की प्राथमिकता किसी भी संभावित फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकालना और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।