यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 5 जेसीबी मशीनें जब्त

टेन न्यूज नेटवर्क

Yamuna Authority News (21/06/2026):
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर मिट्टी के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त पांच जेसीबी मशीनों को जब्त किया है। सभी मशीनों को थाना दनकौर की अभिरक्षा में जिलाधिकारी के अगले आदेश तक सुपुर्द कर दिया गया है।

जिलाधिकारी मेधा रूपम और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से खनन संबंधी वैध अनुमति पत्र और आवश्यक अभिलेख मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में बिना अनुमति मिट्टी का खनन और परिवहन किए जाने की पुष्टि हुई।

जिला खनन अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई जेसीबी मशीनों तथा अवैध खनन में प्रयुक्त अन्य वाहनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली, 2021 के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।