डूब क्षेत्र में चलेगा बुलडोजर, नोएडा प्राधिकरण ने तय की 20 जून की डेडलाइन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (16/06/2026): नोएडा में यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 20 जून तक विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध पक्के निर्माणों को हटाया जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण के अनुसार, यमुना और हिंडन नदी का डूब क्षेत्र अधिसूचित क्षेत्र में आता है, जहां किसी भी प्रकार के स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद पिछले कई वर्षों में यहां फार्म हाउस, आलीशान मकान, रिसॉर्ट और अन्य पक्के निर्माण खड़े कर दिए गए हैं। अब ऐसे सभी निर्माणों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माणाधीन और पहले से बने अवैध ढांचों की सूची तैयार कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू की जाए। प्राधिकरण का मानना है कि डूब क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के कारण बाढ़ के समय लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है और प्रशासन को बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाना पड़ता है।

यमुना नदी के किनारे स्थित सेक्टर-94, 124, 125, 127, 128, 131, 133, 134, 135, 150 और 168 के आसपास सबसे अधिक अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं। वहीं, हिंडन नदी के तटवर्ती इलाकों में भी बड़ी संख्या में फार्म हाउस और पक्के ढांचे विकसित हो चुके हैं, जिन पर अब कार्रवाई की तैयारी है।

नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि डूब क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने और भविष्य में बाढ़ संबंधी जोखिम कम करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कार्रवाई के बाद दोबारा अवैध निर्माण न होने पाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।