National News (09/06/2026): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्सटाइल एवं परिधान निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने वाराणसी, अमरोहा, बरेली, संत कबीर नगर और बिजनौर में पांच आधुनिक टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क विकसित करने की प्रक्रिया को गति दी है। इन परियोजनाओं के लिए 326 एकड़ से अधिक भूमि चिह्नित की गई है।
इन सभी पार्कों का विकास सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर किया जाएगा। योजना के तहत वाराणसी के रामना में 75 एकड़, अमरोहा में 79.825 एकड़, बरेली के बहेड़ी में 79.580 एकड़, संत कबीर नगर के मगहर में 39.490 एकड़ तथा बिजनौर के नगीना में 52.910 एकड़ भूमि पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे। इन सभी भूमि पार्सलों के हस्तांतरण को पहले ही मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है।
परियोजना के क्रियान्वयन के लिए प्राधिकरण गठन की अधिसूचना जारी की जा चुकी है तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वाराणसी टेक्सटाइल पार्क के लिए नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (NITRA) द्वारा प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है, जबकि शेष चार पार्कों की संशोधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उद्योग जगत के सुझावों को शामिल कर इन रिपोर्टों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वाराणसी के रामना टेक्सटाइल पार्क में आधारभूत ढांचे के विकास के तहत संपर्क मार्ग निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 132 केवी उपकेंद्र, ट्रांसमिशन लाइन और 33 केवी विद्युत ढांचे की विस्तृत योजना तैयार की गई है, जिससे पार्कों को निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
सरकार पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए पर्यावरण स्वीकृति, भूजल उपयोग और वन विभाग की अनापत्ति से संबंधित प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं। साथ ही, अन्य चार पार्कों के लिए मास्टर डेवलपर चयन के लिए पीपीपी आधारित निविदा दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। राज्य सरकार का मानना है कि यह महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश को टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट्स और तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाएगी। इससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा और हजारों रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे यूपी की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।