यूपी में फायर सेवाओं का होगा विस्तार, 10 जिलों में बनेगा स्पेशल रेस्क्यू ग्रुप
टेन न्यूज नेटवर्क
Lucknow News (09/06/2026): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की अग्निशमन एवं आपात सेवा व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, प्रभावी और त्वरित बनाने पर जोर दिया है। मंगलवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण, औद्योगिक गतिविधियों और बहुमंजिला इमारतों की संख्या को देखते हुए अग्निशमन सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों से सुसज्जित करना समय की आवश्यकता है। इसी क्रम में विभाग में स्पेशल रेस्क्यू ग्रुप (SRG) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में प्रदेश के 10 जिलों में इसकी स्थापना की जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया गया कि प्रदेश की अधिकांश तहसीलों में अग्निशमन केंद्र संचालित हो रहे हैं और फायर सेवाओं के विस्तार का कार्य निरंतर जारी है। कई नए अग्निशमन केंद्र संचालन के लिए तैयार हैं, जबकि अन्य केंद्रों का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अभी तक फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता मिल सके।
मुख्यमंत्री योगी ने हाईराइज भवनों में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी इमारतों में आग लगने की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अत्याधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने अस्पतालों, होटलों, स्कूलों, औद्योगिक इकाइयों और बहुमंजिला परिसरों में नियमित फायर ऑडिट कराने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उद्योगों और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी ने फायर एनओसी की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निवेशकों को अनावश्यक जटिलताओं का सामना न करना पड़े और सभी प्रक्रियाएं तकनीक आधारित एवं जवाबदेह हों, जिससे प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण और मजबूत हो सके।
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों में अग्निमित्र और अग्निसचेतक तैयार करने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब इनके कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समर्पित वेब पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किया जाएगा। साथ ही सिविल डिफेंस, होमगार्ड्स और पीआरडी जैसी इकाइयों को भी इस अभियान से जोड़कर आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता को व्यापक स्तर पर बढ़ाया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।