दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक और ओखला विधानसभा से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (5 फरवरी 2025): दिल्ली पुलिस ने आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और ओखला विधानसभा से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह केस जामिया नगर थाने में दर्ज किया गया है। इस संबंध में FIR नंबर 95/25 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223/3/5 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP Act) की धारा 126 के तहत दर्ज की गई है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।