मेहनत का मिला इनाम, हाईस्कूल-इंटर 2026 के टॉपर्स का भव्य सम्मान‌

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (02/06/2026): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं अन्य बोर्डों की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रदेश एवं जनपद स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई और संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावी छात्र-छात्राओं को एक-एक लाख रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

गौतमबुद्ध नगर जनपद के कुल 8 मेधावी विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा एक-एक लाख रुपये के सांकेतिक चेक, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार, गौतमबुद्ध नगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया। इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

सजीव प्रसारण के बाद आयोजित जनपद स्तरीय सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के शीर्ष 20 मेधावी छात्र-छात्राओं (प्रत्येक वर्ग के शीर्ष 10) को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 21-21 हजार रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) बच्चू सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।