फूड डिलीवरी सेक्टर में छाया Zappfresh.com कारोबार और मुनाफा बढ़ा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (29/05/2026): ऑनलाइन मीट डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zappfresh.com ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) 59 प्रतिशत बढ़कर 14.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 9 करोड़ रुपये था।

कंपनी के ताजा वित्तीय नतीजों के अनुसार, FY26 की दूसरी छमाही (H2) में Zappfresh.com ने 7.3 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया। यह पहली छमाही (H1) के 7 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.3 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कंपनी की परिचालन आय (Operating Revenue) में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का राजस्व 69 प्रतिशत बढ़कर 220.8 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में 130.7 करोड़ रुपये था।

अगर छमाही आधार पर देखें तो कंपनी की आय में लगातार मजबूती दिखाई दी। FY26 की दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व 125 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहली छमाही में यह 95.9 करोड़ रुपये था। इस तरह छह महीने के भीतर कंपनी की आय में 30.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने अपनी वित्तीय रिपोर्ट में FY26 की दूसरी छमाही के लिए साल-दर-साल (Year-on-Year) तुलना से जुड़े आंकड़े साझा नहीं किए हैं। हालांकि उपलब्ध आंकड़ों से साफ है कि कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के दौरान लाभ और राजस्व दोनों मोर्चों पर मजबूत बढ़त हासिल की है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।