भीषण गर्मी में रेहड़ी-पटरी वालों को राहत, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने वितरित कीं कमर्शियल छतरियां
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/05/2026): भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच रेहड़ी-पटरी लगाकर रोज़गार करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कमर्शियल छतरियों का वितरण किया गया। यह पहल खासतौर पर उन लोगों के लिए की गई, जो खुले आसमान के नीचे काम करने को मजबूर हैं।
क्लब सदस्य तरंग तायल ने बताया कि जगत फार्म, रामपुर, अल्फा और डेल्टा क्षेत्रों में ठेली और पटरी लगाकर व्यापार करने वाले लोगों को छतरियां वितरित की गईं, ताकि उन्हें तेज धूप और गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

छतरियां मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थियों ने कहा कि भीषण गर्मी में यह सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार जताते हुए इस सामाजिक पहल की सराहना की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल सहित मुकुल गोयल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, मोहित बंसल, चेतन शर्मा, हर्ष गुप्ता और तरंग तायल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।