खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड देगा कौशल प्रशिक्षण, 30 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (22/05/2026): उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में कौशल सुधार एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ज्योति रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 50 सामान्य वर्ग एवं 75 एससीएसपी श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

आगे जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में समूह आधारित प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही आवेदक का साक्षर होना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण संबंधित ग्रामों में ही प्रदान किया जाएगा।

साथ ही जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपने गांव के इच्छुक अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन कराकर उनकी सूचीई 30 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या 206-207, सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर में जमा कराएं। ऑनलाइन आवेदन किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के लिए फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2026 तक [उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट](https://upkvib.gov.in?utm_source=chatgpt.com) पर “जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सॉफ्टवेयर” के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय दिवसों में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग के दूरभाष नंबर 9580503196 एवं 9599355293 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।