भाजपा गौतमबुद्ध नगर का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ता विकास पर विशेष जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/05/2026): भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्ध नगर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास और देश के समक्ष चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन आयोजित सातवें सत्र में “कार्यकर्ता विकास एवं संभाल” विषय पर एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसके बाद आठवें सत्र में “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

नौवें सत्र में “विचार परिवार” विषय पर क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने भाजपा की वैचारिक यात्रा और राष्ट्रवादी सोच पर अपने विचार रखे। वहीं, दसवें सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने “व्यावहारिक जीवन एवं देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जो कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से अलग है, क्योंकि यहां कार्यकर्ता भारत माता और संगठन दोनों को माँ के रूप में मानते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कार्यकर्ताओं से हर परिस्थिति में सजग एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग देवतुल्य कार्यकर्ताओं के निर्माण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर देश सेवा के लिए कार्य करती है। उन्होंने जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन सदैव “राष्ट्र सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्य करता आया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद हुए विकास कार्यों और सुशासन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मास्टर तेजपाल नागर, बसंत त्यागी, सुभाष भाटी, महामेधा नागर, अमित चौधरी, प्रणीत भाटी, विजय भाटी, रक़म सिंह भाटी, बिजेन्द्र भाटी, शिवओम शर्मा, गजेन्द्र मावी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, अरुण शर्मा, सेवानन्द शर्मा, कर्मवीर आर्य, सतेन्द्र नागर, धर्मेन्द्र भाटी, पवन रावल, सत्यपाल शर्मा, सरदीप नागर, पवन बंसल, पवन नागर, अशोक रावल, सुशील भाटी, विकास चौधरी, राहुल पंडित, रजनी तोमर, राज नागर, इन्द्र नागर, मुकेश चौहान, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, दिनेश भाटी, वंदना वानखेड़े, योगेश चौहान, मनोज गर्ग, भिखारी सिंह, राजीव सिंघल, जगभूषण गर्ग, धीर राणा, संजीव शर्मा, मुकेश भाटी, गीता सागर, गायत्री तिवारी, ममता तिवारी, वसुंधरा झा, अर्पणा सिंह, सुनील रावत, गजेन्द्र वाल्मीकि, अन्नू सिंह, प्रेमचंद शर्मा, प्रधान दीपक नागर और सुनील भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।