शाहबेरी मार्केट में लगी भीषण आग, 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/05/2026): बीती रात ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी मार्केट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग (Massive Fire) लग गई, जिसने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 30 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 की रात थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत शाहबेरी मार्केट में स्थित एक शॉप में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके चलते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना प्राप्त होते ही थाना बिसरख पुलिस एवं फायर विभाग की 30 गाड़ियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।

आगे सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि उक्त घटना में कुल 08 दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि समय रहते लगभग 15-20 दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है तथा अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।