सेक्टर दिवस अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण की टीम पहुंची सेक्टर-48, RWA ने उठाईं स्थानीय समस्याएं

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (10/05/2026): नोएडा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे “सेक्टर दिवस” अभियान के अंतर्गत रविवार को प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सेक्टर-48 का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने RWA-BCD Sector 48 के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में प्राधिकरण की ओर से वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण सलोनिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विद्युत एवं अभियंत्रण विभाग, डिवीजन-3 के अधिकारी, उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन तथा जल विभाग के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

RWA-BCD सेक्टर-48 की ओर से अध्यक्ष संदीप जिंदल, महासचिव पवन गोयल, उपाध्यक्ष सीके गर्ग, मुख्य सलाहकार राजीव लोचन, संयुक्त सचिव राकेश मित्तल तथा ऑडिटर मनोज गोयल समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सेक्टर में सड़क, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, पार्कों के रखरखाव और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

प्राधिकरण और RWA प्रतिनिधियों के बीच यह भी तय किया गया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महीने बाद पुनः बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समस्याओं के समाधान की स्थिति का आकलन किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।