झारग्राम सीट का हाल: जहाँ पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी
टेन न्यूज स्टोरी
West Bengal News (04 May 2026): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है और चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में झारग्राम सीट से बड़ी खबर सामने आई है। पहले राउंड के रुझानों के अनुसार इस सीट पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है, जिससे राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है, और शुरुआती ट्रेंड्स को लेकर राजनीतिक दलों के बीच उत्सुकता चरम पर है।
चुनाव आयोग के मुताबिक झारग्राम विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार लक्ष्मी कांत साऊ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मंगल सोरेन फिलहाल पीछे चल रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार लक्ष्मीकांत साव को लगभग 29,882 वोट मिले हैं, जबकि मोंगल सरेन को करीब 21,882 वोट प्राप्त हुए हैं, जिससे बीजेपी को लगभग 8,000 वोटों की बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि यह शुरुआती रुझान हैं और आगे के राउंड में स्थिति बदल भी सकती है।
झारग्राम सीट चुनाव प्रचार के दौरान भी काफी चर्चा में रही थी, खासकर तब जब प्रधानमंत्री Narendra Modi ने यहां चुनावी दौरे के दौरान झालमुड़ी खाई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। अब इसी सीट के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि शुरुआती बढ़त बीजेपी के पक्ष में जाती दिख रही है।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।