अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: नोएडा में अभेद्य सुरक्षा घेरा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (30/04/2026): अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम लागू किए हैं। कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए पूरे जनपद को रणनीतिक रूप से 11 जोन और 49 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि हर क्षेत्र पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासनिक योजना के तहत नोएडा क्षेत्र को 4 जोन और 16 सेक्टरों में, सेंट्रल नोएडा को 3 जोन व 24 सेक्टरों में तथा ग्रेटर नोएडा को 4 जोन और 9 सेक्टरों में संगठित किया गया है। इस विभाजन का उद्देश्य सुरक्षा बलों की तैनाती को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाना है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर तक व्यापक पुलिस बल लगाया गया है। इसमें 6 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 14 अपर पुलिस अधीक्षक, 30 क्षेत्राधिकारी (डिप्टी एसपी), 65 निरीक्षक, 400 उपनिरीक्षक, 150 महिला उपनिरीक्षक, 900 आरक्षी/मुख्य आरक्षी तथा 200 महिला पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 10 कंपनियां पीएसी की भी तैनाती की गई है।

कमिश्नरेट स्तर पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, जहां 2 डीसीपी, 3 एडिशनल डीसीपी और 4 एसीपी सहित अन्य अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस बल की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

जिले के औद्योगिक सेक्टरों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, लघु उद्योग क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। साथ ही, लगातार गश्त के लिए मोबाइल पुलिस टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए लगभग 50 से अधिक प्रमुख स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण इलाकों में सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क भी सक्रिय किया गया है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए आम नागरिकों को लगातार सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति न बने।

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां एक राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में सीसीटीवी और अन्य सर्विलांस माध्यमों से पूरे जिले की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि इन व्यापक सुरक्षा उपायों के चलते श्रमिक दिवस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।