बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी , “जय श्री राम” नारे पर ममता सरकार को घेरा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (21/04/2026): पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आगामी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दमखम दिखाते हुए चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बंगाल चुनाव में बीजेपी (BJP) पार्टी का प्रचार के लिए गारबेटा विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने ममता सरकार (Mamata Government) पर जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी (TMC) की अराजकता से मुक्त होकर बंगाल अब डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में समृद्धि और सुशासन की नई परिभाषा लिखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गारबेटा विधानसभा क्षेत्र का जन-जन अपनी विरासत का संरक्षण करते हुए विकास का कमल खिलाने के लिए तैयार है। इस अपार जनसमर्थन के लिए उन्होंने गारबेटा वासियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को “जय श्री राम” के नारे पर आपत्ति होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वहां धार्मिक आयोजनों जैसे दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और शोभा यात्राओं पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

अपने उद्बोधन में योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी। उनके अनुसार, त्योहारों के दौरान कर्फ्यू लगता था और अव्यवस्था का माहौल बना रहता था।

*”प्रभु श्री राम का नाम लेने पर प्रतिबंध और सड़कों पर इफ्तार पार्टी” | Yogi Adityanath | Bengal Polls*

आगे उन्होंने ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और अब दंगे तथा कर्फ्यू जैसी स्थितियां नहीं हैं। उन्होंने राज्य में सड़कों, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट जैसे बुनियादी ढांचे के विकास का भी उल्लेख किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अब राज्य में अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण को उन्होंने देश के लिए गर्व का विषय बताया।‌ आगे ने अपने भाषण में युवाओं के लिए रोजगार और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

बीजेपी इस बार बंगाल चुनाव में अपने प्रमुख नेताओं को मैदान में उतार रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर कंगना रनौत समेत तमाम नेता प्रचार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बार बीजेपी बंगाल में ममता सरकार को चुनौती दे पाती है या नहीं। इस मुद्दे पर आप भी अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।