NOIDA News (19 अप्रैल 2026): नोएडा महानगर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के विरोध में विशाल प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रहित और सामाजिक सुरक्षा को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बिजलीघर (सब मॉल, अट्टा चौक) पर एकत्रित हुए, जहां से ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ विशाल मार्च निकाला गया। यह मार्च अट्टा चौक से होते हुए सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुँचा, जहां कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद की मानसिकता के विरोध में पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विश्व हिंदू परिषद नोएडा महानगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्र, संस्कृति और समाज की सुरक्षा के लिए संगठन का संकल्प अटल है और हिंदू समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ समाज को जागरूक और संगठित होना आवश्यक है।
इस प्रदर्शन में मंत्री दिनेश महावर, संयोजक विनोद चौहान, विभाग संगठन मंत्री मुनेंद्र, विभाग मंत्री ललित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कठोर कानून और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नोएडा पुलिस (गौतम बुद्ध नगर पुलिस) के सहयोग की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण और व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजीव, राहुल दुबे, विनोद बॉक्सर, प्रवेश द्विवेदी, प्रवीन, सूरज मिश्रा, रोहित, श्यामवीर, नितेश, नवीन, चंदन, विष्णु, बलकेश, एम. के. श्रीवास्तव, पवन उपाध्याय, छोटे लाल, नरेंद्र, प्रकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।