इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन संस्था के उद्यमियों ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 जनवरी 2025): इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन संस्था के उद्यमियों ने 26 जनवरी को 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया।

संस्था के मुख्यालय पर संस्था ने एक नई परिपाटी रखते हुए अध्यक्ष अमित उपाध्याय और ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, जोकि औद्योगिक क्षेत्र का उचित रख रखाव करते है, के साथ तिरंगा फहराया तथा सभी उद्यमियों ने राष्ट्रगान गाकर भारत माता एवं संविधान जिंदाबाद के नारे लगाए। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा देशभक्ति के गीत गाए।

औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाने मे अहम भूमिका निभाने वाले इन सभी कर्मयोगियों का संस्था के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया, नारी शक्ति और बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और देश भक्ति के गीत गाए।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय जी ने बताया आज हम सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो हमारे समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के बिना, हमारे शहर और गांव स्वच्छ और स्वस्थ नहीं हो सकते।

हमारा एसोसिएशन सफाई कर्मचारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम उनके कल्याण और विकास के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं और उन्हें हमारे समाज के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में सम्मानित करते हैं।

हम सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने के साथ उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं।

हमें विश्वास है कि इस कार्यक्रम से सफाई कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने काम में और अधिक समर्पण और मेहनत से काम करेंगे। हम उनके कल्याण और विकास के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं।

महिला उद्यमी और संस्था की उपाध्यक्ष डॉ खुशबू ने देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं को भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होने बताया की यह दिन हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जब हमने अपना संविधान अपनाया था।

संस्था के महासचिव सुनील दत्त ने कहा हमारा संविधान हमारे देश की आत्मा है, जो हमें एकता, समानता, और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है, और हमें अपने देश के विकास और समृद्धि के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।

संस्था के संयुक्त सचिव दर्शन शर्मा ने बताया आज, जब हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, हमें अपने देश के लिए अपने प्यार और समर्पण को दोहराना चाहिए। हमें अपने देश के विकास और समृद्धि के लिए काम करना चाहिए, और हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए।

संस्था के कार्यकारिणी सदस्य कपिल कौशिक ने अपने संबोधन मे बताया की औद्योगिक संस्थान के रूप में, हमें अपने देश के विकास और समृद्धि में योगदान देने का अवसर मिला है। हमें अपने उद्योगों में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना चाहिए, और हमें अपने कर्मचारियों के कल्याण और विकास के लिए काम करना चाहिए।

संस्था के संयुक्त सचिव सुधीर त्यागी ने कहा कि हम अपने देश के लिए अपने प्यार और समर्पण को दोहराएं, और हम अपने देश के विकास और समृद्धि के लिए काम करें।
संस्था ने इकोटेक -3 औद्योगिक क्षेत्र क़ो अपराध मुक्त, भयमुक्त करने मे अहम भूमिका निभाने और उत्कृष्ट योगदान करने के लिए इकोटेक 3 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, चौकी इंचार्ज चौगानपुर ब्रह्म प्रकाश एवं चौकी इंचार्ज D पार्क कुलदीप को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अजय शर्मा, दीपक कुमार, पराग अग्रवाल, पुणेद्रु घोष, मुकेश शर्मा, आशीष शुक्ला,आदित्य ओझा, के डी त्रिपाठी, अरविन्द भाटी, हर्ष तोमर, ओम पुंडीर, अखिल सक्सेना, सचिन जैन, मृदुल जैन, पवन गर्ग, राहुल जादौन, संजय पांचाल, संदीप शर्मा, दिनेश कुमार, लोकेश कुमार, हिमांशु, अभिषेक शर्मा, एडवोकेट रंजना ओझा, अभिषेक चौहान, बाबूलाल प्रजापति, विनीत त्यागी सहित लगभग 150 से ज्यादा उद्यमी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।