आर्या फैशन्स में कर्मचारियों को नए न्यूनतम वेतन नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/04/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित आर्या फैशन्स (Aarya Fashions) में शुक्रवार को कर्मचारियों के लिए एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में घोषित न्यूनतम वेतन दरों की जानकारी कर्मचारियों तक स्पष्ट और पारदर्शी रूप से पहुंचाना था।

इस अवसर पर कंपनी की संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह ने स्वयं सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने नए वेतन ढांचे के तहत कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल श्रेणियों की विस्तार से व्याख्या की। साथ ही प्रत्येक श्रेणी के कर्मचारियों के लिए निर्धारित वेतनमान की भी जानकारी साझा की गई, जिससे कर्मचारियों को अपनी श्रेणी और वेतन के बारे में स्पष्ट समझ मिल सके।

संवाद सत्र के दौरान जानकारी को सरल हिंदी में प्रस्तुत किया गया, ताकि सभी कर्मचारी बिना किसी भ्रम के नियमों को समझ सकें। इसके अलावा, कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) और भविष्य निधि (PF) से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इन योजनाओं में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का कितना योगदान होता है।

कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों से फीडबैक लिया गया, जिसमें अधिकांश कर्मचारियों ने नई वेतन संरचना को लेकर संतोष और खुशी व्यक्त की। कर्मचारियों ने तालियों के साथ प्रबंधन का आभार जताया और इस पहल की सराहना की।

डॉ. खुशबू सिंह ने अपने संबोधन में कर्मचारियों के सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों ने संयम और अनुशासन बनाए रखा, जो सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों का सकारात्मक रवैया न केवल संस्थान बल्कि प्रदेश की छवि को भी मजबूत करता है।

उन्होंने आगे कहा कि, आर्या फैशन्स अपने कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानता है और उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी ने राज्य सरकार के वेतन वृद्धि के फैसले का समर्थन करते हुए इसे औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।