Greater Noida News (17/04/2026): ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने सराहनीय पहल करते हुए आज शुक्रवार उच्च प्राथमिक विद्यालय देवटा, ब्लॉक दनकौर गौतमबुद्ध नगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय देवटा में एक कंप्यूटर सिस्टम स्थापित कराया। इस कदम से छात्रों को डिजिटल लर्निंग की सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी हो सकेगी।

क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल ने बताया कि बदलते समय में तकनीकी शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा यह प्रयास किया गया है, ताकि गांव के बच्चे भी कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ सकें और भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े ऐसे कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने बच्चों को ड्राइंग बुक और चिप्स भी वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने रोटरी क्लब के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में मुकुल गोयल, शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, श्रुति सिंघल, विक्की पंडित, निधि रानी तायल (प्रधानाध्यापक, UPS देवटा), अरुण नाथ तिवारी (प्रधानाध्यापक, P.S. देवटा-1), अनिल कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक, P.S. देवटा-2), निशा गुप्ता, जया गुप्ता, दीक्षा सिंह, रविता, रिंकी शर्मा, संगीता, नरेंद्र कुमार, संजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।