Bihar News (14 April 2026): नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने बताया कि, राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अपने बयान में नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी और तब से कानून का राज स्थापित हुआ। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने सभी वर्गों हिंदू, मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित के विकास के लिए काम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे हर क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास किया गया, साथ ही महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई योजनाएं चलाई गईं।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों के लिए 2025 से 2030 तक “7 निश्चय-3” कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिससे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया और कहा कि केंद्र सरकार का राज्य को लगातार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार तेजी से विकास करेगा और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।
इस्तीफे के फैसले पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि लंबे समय तक बिहार की सेवा की है और अब नई सरकार को मौका देने का समय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। अंत में नीतीश कुमार ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।