राज्यसभा में नए सदस्यों का शपथ ग्रहण, नीतीश कुमार और हरिवंश ने ली शपथ

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (10 April 2026): संसद भवन में शुक्रवार को राज्यसभा के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan ने बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद Nitish Kumar को शपथ दिलाई। इस दौरान नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।

समारोह में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री Nirmala Sitharaman, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री Rajiv Ranjan Singh, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री Arjun Ram Meghwal तथा राज्यसभा में सदन के नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री Jagat Prakash Nadda मौजूद रहे। इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary, राज्यसभा सदस्य Jairam Ramesh, Rajeev Shukla और Sanjay Kumar Jha, लोकसभा सांसद Rajiv Pratap Rudy, राज्यसभा के महासचिव P. C. Modi तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इसके बाद राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने नव मनोनीत सदस्य Harivansh को भी शपथ दिलाई। हरिवंश ने भी हिंदी में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री Ram Nath Thakur समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
समारोह में राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही दोनों सदस्यों ने राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेने की औपचारिक शुरुआत कर दी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।