बच्चों के स्कूल एडमिशन के लिए उम्र सीमा तय, किस आधार पर होगा क्लास आवंटन

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (10/04/2026): स्कूलों में बच्चों के दाखिले को लेकर बिहार में अब एक बड़ा बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब बच्चों का एडमिशन अभिभावकों या शिक्षकों की मर्जी से नहीं, बल्कि तय की गई उम्र सीमा के अनुसार किया जाएगा।

इस फैसले के तहत प्रत्येक कक्षा के लिए न्यूनतम आयु निर्धारित कर दी गई है। नियमों के अनुसार, स्कूल में प्रवेश के लिए बच्चे की कम से कम उम्र 5 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, 12वीं कक्षा तक पहुंचने के लिए छात्र की आयु 18 से 19 वर्ष के बीच होना अनिवार्य किया गया है।

अब तक कई मामलों में देखा गया था कि अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कम उम्र में ही करवा देते थे, जिससे बच्चों पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ता था। इसके अलावा, कम अंक आने पर छात्रों को उसी कक्षा में दोबारा पढ़ना पड़ता था, जिससे उनकी उम्र और कक्षा में असमानता आ जाती थी। कई बार अधिक उम्र के बच्चे निचली कक्षाओं में पढ़ते नजर आते थे, जिससे उनके आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता था।

नई व्यवस्था के अनुसार, अब छात्रों को कम अंक आने पर भी अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा और उन्हें उसी कक्षा में दोबारा नहीं रोका जाएगा। इस कदम का उद्देश्य छात्रों के मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बनाए रखना है।

यह व्यवस्था फिलहाल बिहार में लागू की गई है, जहां सरकार ने इसे शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक अहम कदम बताया है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।