दिशासूचक बोर्ड और बस स्टैंड पर अवैध पोस्टरों की भरमार, एक्टिव सिटीजन टीम ने कार्रवाई की उठाई मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/04/2026): शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के बीच Greater Noida के सेक्टर बीटा-1 और आसपास के इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कई दिशासूचक बोर्डों और बस स्टैंडों को पोस्टरों से इस तरह ढक दिया गया है कि इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को सही दिशा संबंधी जानकारी प्राप्त करने में भी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पोस्टरों पर कई बार मोबाइल नंबर भी खुले तौर पर लिखे हुए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इन्हें किसके द्वारा लगाया गया है। इसके बावजूद अब तक Greater Noida Authority के संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं।
इस मुद्दे को लेकर एक्टिव सिटीजन टीम ने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता Harendra Bhati के नेतृत्व में क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि सेक्टर के कई दिशासूचक संकेतक और बस स्टैंड पोस्टरों से ढके हुए हैं, जिससे सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है।
हरेंद्र भाटी ने कहा कि, इस प्रकार की गतिविधियां सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ शहर की छवि को भी धूमिल करती हैं। उन्होंने प्राधिकरण से मांग की कि इन अवैध पोस्टरों को तत्काल हटाया जाए और इस कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
एक्टिव सिटीजन टीम ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे ऐसे मामलों के प्रति सजग रहें और यदि कहीं इस प्रकार के पोस्टर या अवैध प्रचार सामग्री दिखाई दे तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। उनका कहना है कि प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाया जा सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।