भाजपा स्थापना दिवस पर बड़ा जनसंपर्क अभियान, ग्रेटर नोएडा मंडल बैठक में बनी रणनीति

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04/04/2026): भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शनिवार को ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने की, जिसमें मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान 6 से 8 अप्रैल तक आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान यह तय किया गया कि पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनसंपर्क को भी व्यापक बनाया जा सके। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर पार्टी का ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सामूहिक रूप से सुनेंगे और पार्टी के महान नेताओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को “लाभार्थी संपर्क दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क करेंगे और योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे। वहीं 8 अप्रैल को संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गांवों और बस्तियों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के साथ राघवेंद्र त्रिपाठी, सुनील पंडित, विजय कसाना, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान, मुकेश दीक्षित, रवि श्रीवास्तव, अमीता सिंह, भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, गजेन्द्र विधुड़ी, पुनीत दीक्षित, आर्य कोरी, प्रभात अग्रवाल और अरुण मलेठा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।