गोविंदपुरम में 5 अप्रैल को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन की भी होगी सुविधा
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (01/04/2026): गोविंदपुरम क्षेत्र में 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आंखों की जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सैनिक संस्था, गोविंदपुरम मंडल द्वारा किया जाएगा, जबकि इसका आयोजन वरदान सेवा संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है।
आगामी शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को संस्था के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और शिविर को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की आंखों की विस्तृत जांच की जाएगी। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनके लिए नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि आर्थिक काउंसिल के संरक्षक राजन च्चिब्बर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में संदीप चौधरी, रवि कुमार शाक्य, राजवीर नागर (प्रधान), वेद प्रकाश शर्मा, जिले सिंह तेवतिया, रविंद्र सिंह पुनिया, शिव कुमार शर्मा, अजय तोमर और मंगल देव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी धीरेंद्र त्रिपाठी के कहना है कि, शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक नेत्र स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पहुंचाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।