भजनपुरा अग्निकांड में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, पड़ोसियों ने चादर तानकर बचाई 25 लोगों की जान

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (30 मार्च 2026): भजनपुरा के चांद बाग इलाके में लगी भीषण आग के दौरान सामने आई हिंदू-मुस्लिम एकता (Communal Harmony) की मिसाल की आम आदमी पार्टी ने सराहना की है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा कि भजनपुरा में पड़ोसी हिंदू परिवारों ने आग में फंसे मुस्लिम परिवारों को बचाकर नफरत फैलाने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) से इन बहादुर नागरिकों को सम्मानित करने की मांग भी की।

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में बताया कि रात करीब दो बजे चांद बाग कॉलोनी (Chand Bagh Colony) की पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। आग बेसमेंट और पार्किंग (Parking Area) से शुरू हुई और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। धुआं भरने से करीब 20-25 लोग इमारत में फंस गए। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma) और अन्य स्थानीय लोगों ने बिना फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) का इंतजार किए चादर तानकर खड़े हो गए, जिससे ऊपर से कूदने वाले लोगों की जान बचाई जा सकी।

उन्होंने बताया कि ऊपर से पांच लोग कूदे, जिनमें दो छोटी बच्चियां भी शामिल थीं। सभी को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा पड़ोसियों ने सामने वाली बिल्डिंग से सीढ़ी लगाकर अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। इस तरह करीब 20-25 लोगों की जान बचाई गई।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बचाए गए लोगों में जानिब, फलक, निखत, सोनी, आशिफ और उनकी मां राशिदा शामिल हैं। राशिदा ने सूझबूझ दिखाते हुए गैस सिलेंडरों को आग से दूर किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान उनके हाथ भी जल गए, लेकिन उन्होंने खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने पालम अग्निकांड (Palam Fire Incident) का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वहां भी गद्दे या बचाव के इंतजाम किए जाते तो कई लोगों की जान बच सकती थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि फायर विभाग और पुलिस को बेहतर ट्रेनिंग (Emergency Training) दी जाए और स्कूलों में भी बच्चों को आपदा से बचाव (Disaster Management) के तरीके सिखाए जाएं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।