फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बिजली मंत्री ए.के. शर्मा से की मुलाकात

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida/ Lucknow News (30 March 2026): फोनरवा (FONRWA) के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (Yogendra Sharma) ने लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री ए. के. शर्मा (A. K. Sharma) से शिष्टाचार भेंट कर नोएडा शहर की विद्युत व्यवस्था (Power Supply) से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान स्मार्ट मीटर (Smart Meter) से संबंधित मुद्दों सहित विद्युत आपूर्ति में आने वाली चुनौतियों से मंत्री को अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान योगेंद्र शर्मा ने शहर में विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर (Electricity Infrastructure) को मजबूत करने, स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और मीटरिंग से संबंधित समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनके समाधान के लिए जल्द कार्रवाई जरूरी है।

इस पर बिजली मंत्री ए. के. शर्मा ने आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।